उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

जनता की समस्याओं के लिए गंभीर हुआ प्रशासन, वार्डों में चलेगा समाधान अभियान।

Spread the love

जनता की समस्याओं के लिए गंभीर हुआ प्रशासन, वार्डों में चलेगा समाधान अभियान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

हल्द्वानी, 1 अगस्त 2025 (सूवि)।
हल्द्वानी नगर की जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं नगर के समग्र विकास के उद्देश्य से जिलाधिकारी वंदना के नेतृत्व में जन सुनवाई शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में पाँच-पाँच वार्डों की समस्याओं को एक ही स्थान पर सुनते हुए उनके समाधान की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जाएगा।

 

 

 

 

शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में वार्ड 1 से 20 तक के पार्षदों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली और पार्षदों से सीधा संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया। पार्षदों ने जलभराव, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण और क्षेत्र में नशे की प्रवृत्ति जैसी ज्वलंत समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था की कमान

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने सभी पार्षदों को आश्वस्त किया कि समस्याओं का समाधान एक निर्धारित समय-सीमा में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिनमें एडीबी परियोजना के अंतर्गत सीवरेज और पेयजल लाइन निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और ड्रेनेज सिस्टम शामिल हैं। मानसून उपरांत जिन मार्गों पर खुदाई हो चुकी है, वहां हॉट मिक्स कर सड़कों की मरम्मत की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय और जनकल्याण अब गांव की चौखट तक

 

 

 

 

साथ ही नगर आयुक्त को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर में विद्युत, जलापूर्ति, सीवरेज और सड़कों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय टीमों का गठन एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। ये टीमें पार्षदों के साथ वार्डवार भ्रमण कर समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। समाधान के बाद पार्षद से लिखित प्रमाण पत्र लिया जाएगा कि समस्या का निवारण हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों, घुसपैठियों और साइबर ठगों पर एक साथ टूटा कानून का शिकंजा “प्रदेश में अपराधियों की अब खैर नहीं!”

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर के सतत विकास के लिए पार्षदों और विभागीय अधिकारियों के बीच समन्वय आवश्यक है। यदि सभी विभाग एकजुट होकर कार्य करें तो हल्द्वानी को एक सुविधायुक्त और आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया जा सकता है।

 

 

 

बैठक में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, नगर निगम के अधिकारी एवं वार्ड 1 से 20 तक के पार्षद उपस्थित रहे।