उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल हल्द्वानी

नैनीताल के एसएसपी द्वारा ‘हरेला’ पर्व में वृक्षारोपण: प्राकृतिक संरक्षण की प्रेरणा”

Spread the love

नैनीताल के एसएसपी द्वारा ‘हरेला’ पर्व में वृक्षारोपण: प्राकृतिक संरक्षण की प्रेरणा”

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

नैनीताल पुलिस ने पूरे उत्साह के साथ वृक्षारोपण कर मनाया🌳🪴 लोकपर्व “हरेला”

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा एवं अधीनस्थों ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पुलिस लाइन सहित जनपद के विभिन्न थाना एवं शाखा प्रांगण में लगाए गए फलदार एवं छायादार वृक्ष

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर का एमपी हिंदू इंटर कॉलेज फिर चमका, दोनों परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन।

आज 16 जुलाई 2024 को पूरे उत्तराखंड में मनाए जा रहे “हरेला” पर्व के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा वृक्षारोपण कर आमजन को प्रकृति से मित्रता करने का संदेश दिया।

 

एसएसपी के निर्देश पर वृहद स्तर पर  हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल,  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी,  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया तथा थाना/चौकियों/ शाखाओं/फायर स्टेशन परिसर, पुलिस लाइन में बाँज, देवदार, माल्टा, नींबू, अमरुद, सन्तरा, आड़ू, खुमानी, आँवला, काफल, आम, तेजपत्ता, मोरपंखी आदि के वृक्षों/पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की बैठक: जनपदवार टारगेट और मासिक समीक्षा अनिवार्य

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है। पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ एवं सन्तुलित रखने के लिये अमूल्य धरोहर है। सभी लोग वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभायें। प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को लगाए गए वृक्षों की उचित देखरेख करने के भी निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स ऋषिकेश दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति का संबोधन, युवा डॉक्टरों को सेवा और संवेदनशीलता का संदेश