उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने जिन्को बाइलोबा पौधे का रोपण किया, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने जिन्को बाइलोबा पौधे का रोपण किया, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज राजभवन परिसर में औषधीय गुणों से भरपूर जिन्को बाइलोबा पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंडया भी मौजूद रहे उन्होंने भी राजभवन परिसर में पौधरोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पंचायत चुनाव संपन्न: 75.13% मतदान, मतपेटियों में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य

 

 

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ इनकी देखभाल भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज में कारगिल वीरों को याद कर हुआ देशभक्ति का सैलाब।

 

 

राज्यपाल ने कहा कि हमारा पर्यावरण प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसे हमें अपने और आने वाली पीढ़ी के लिए सहेजकर रखना होगा। हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, हवा, मिट्टी एवं पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर सभी को ध्यान देना होगा। इस अवसर पर राज्यपाल ने वृक्ष मानव से विख्यात विश्वेश्वर दत्त सकलानी जी को भी उनकी जन्म जयंती के अवसर पर याद किया और कहा कि उन्होंने रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक पेड़-पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना अतुल्य योगदान दिया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने भी पौधरोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण, मतदाताओं में उत्साह