जरा हटके नैनीताल

प्लास्टिक कूडा निस्तारण के सम्बन्ध में आयुक्त एवं जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

मुख्य सचिव एसएस संधू ने वीसी के माध्यम से प्लास्टिक कूडा निस्तारण के सम्बन्ध में आयुक्त एवं जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वीसी में आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि कुमाऊं मण्डल में तीन माह के भीतर कूडे के 8171 वेस्ट स्पॉट थे जिसमें से 3000 वेस्ट स्पॉट को खाली कर दिया गया है। उन्होंने कहा समय-समय पर मण्डल के जिलाधिकारियों को कूडे निस्तारण के सम्बन्ध में सामूहिक प्रयास करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों मे एसएचजी के माध्यम से आमजनमानस को कूडे के निस्तारण हेतु जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पश्चिमी डिवीजन के वनकर्मियों ने दिया सरीसृपों को नया जीवन

 

 

जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे जिला पंचायतों के माध्यम से 1200 टन प्लास्टिक एकत्र कर निस्तारण हेतु हल्द्वानी भेजा गया है। उन्होंने कहा 08 विकास खण्डमें 8 एमआरएफ हेतु जमीन तलाश ली है ।साथ ही 53 न्याय पंचायतों में मिनी एमआरएफ हेतु प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने कहा कि टैक्सीयों में परिवहन विभाग द्वारा डस्टबिन के थैले लगा दिये है। वीसी में सीडीओ डॉ संदीप तिवारी,अपर आयुक्त एन एस नगन्याल,अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।