उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर में नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार, चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

रामनगर में नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार, चरस के साथ युवक गिरफ्तार

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

“ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 22 मार्च 2026 को रामनगर क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली रामनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बैलगढ़ बैरियर से लगभग 200 मीटर आगे रामनगर की ओर एक संदिग्ध वाहन संख्या UP21AL-4600 को रोका गया।

यह भी पढ़ें 👉  🌟 टॉपर्स की बरसात, ग्रेट मिशन स्कूल का रिजल्ट बना चर्चा का विषय

चेकिंग के दौरान वाहन सवार अभियुक्त राज सागर (21 वर्ष) पुत्र भारत सागर निवासी नई बस्ती गूलरघट्टी, थाना रामनगर जनपद नैनीताल के कब्जे से 317 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नहर किनारे मिली युवक की लाश से मचा हड़कंप, भवानीगंज में पुलिस ने शुरू की गहन पड़ताल

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 81/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बरामद वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  • उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार
  • हे0कानि0 167 सीपी नवीन पाण्डे
  • कानि0 296 सीपी कवेन्द्र सिंह
  • कानि0 828 सीपी प्रयाग कुमार
  • कानि0 368 सीपी जसवीर सिंह
  • कानि0 280 सीपी संजय कुमार
यह भी पढ़ें 👉  धामी से डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट आयोजकों की भेंट, AI और टेक्नोलॉजी पर मंथन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत ऐसे अभियानों को लगातार तेज किया जा रहा है, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके और समाज को सुरक्षित बनाया जा सके।