उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

जिलाधिकारी ने दी दीपोत्सव की बधाई, स्वच्छ व सुरक्षित दीपावली मनाने का आह्वान”

Spread the love

जिलाधिकारी ने दी दीपोत्सव की बधाई, स्वच्छ व सुरक्षित दीपावली मनाने का आह्वान”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

 

नैनीताल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद वासियों को दीपों के पर्व दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

 

 

 

 

डीएम रयाल ने जनपदवासियों से अपील की कि वे खुशियों के इस त्योहार को परिवार और बच्चों के साथ हर्षोल्लास से मनाएं तथा आतिशबाजी या पटाखों के दौरान बच्चों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने इको-फ्रेंडली दीपावली मनाने और “एक दिया देश की समृद्धि के नाम” जलाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  देशी शराब की कैंटीन में फायरिंग करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

 

 

 

 

साथ ही जिलाधिकारी ने लोगों से वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने और सुरक्षित व स्वच्छ दीपावली मनाने का संदेश दिया।