उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

जल संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल: नैनीताल में डीएम वंदना सिंह ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Spread the love

जल संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल: नैनीताल में डीएम वंदना सिंह ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

डीएम वंदना सिंह ने कैंप में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनशन प्राधिकरण की बैठक ली। जल संरक्षण व संवर्धन के लिए जनपद नैनीताल के विकास खण्डों में अनेक स्थानों पर व हल्द्वानी मुख्यालय में स्थित सरकारी कार्यालयों के प्रांगण में सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, एडीबी द्वारा चरणबद्ध तरीके से जल स्रोतों, गदेरों, वाटर रिचार्ज पिट व शाफ़्ट, चल खाल आदि के संरक्षणात्मक व निर्माण कार्य किए जाने हैं। जिनमें तेजी लाने के लिए डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  *CCTV फुटेज बना बड़ा सबूत: दोस्तों संग सही हालत में शराब भट्टी में शराब खरीद कर मौज मस्ती करता दिखा युवक* *पुलिस प्रताड़ना के आरोप गलत साबित* *पुलिस ने कराया था मेडिकल परीक्षण, सही हालत में परिजनों को किया था सुपुर्द*

 

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद नैनीताल में जो स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों व स्वयं सहायता समूह पर्यावरण व जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उनको चिन्हित करें। बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारीयों को निर्देशित किया कि आगामी बैठक में उनके क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले कम से कम एक व्यक्ति को आवश्यक रूप से लेकर आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  *सावधान! यह नैनीताल पुलिस है: धरने से नहीं डरी खाकी, ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज* *महिला और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान का रसूख एक झटके में लालकुआ पुलिस ने किया चकनाचूर* *नैनीताल पुलिस का सख्त सन्देश महिलाओं और बच्चों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं*

 

 

ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने व उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य करें। इसके साथ ही उनको सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाए और उनको लाभान्वित करने का कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने वन विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा जल संरक्षण के क्षेत्र में लंबित कार्यों की अतिशीघ्र डीपीआर तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें और प्राथमिकता के साथ जल संरक्षण व संवर्धन का कार्य किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ 2027 तैयारियों को रफ्तार देने के निर्देश, वनाग्नि पर कड़ा एक्शन।

 

 

इस दौरान बैठक संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल सहित वनविभाग, सिंचाई विभाग, लघुसिंचाई विभाग, जलसंस्थान, जल निगम के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।