नैनीताल पुलिस की बनभूलपुरा हिंसा के दंगाईयों पर लगातार कार्यवाही जारी, 06 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक कुल 74 उपद्रवी गिरफ्तार।

नैनीताल पुलिस की बनभूलपुरा हिंसा के दंगाईयों पर लगातार कार्यवाही जारी, 06 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक कुल 74 उपद्रवी गिरफ्तार।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

दिनॉक-08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रहे छोटे हाथी को डंपर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर; काशीपुर रोड पर भीषण हादसा

 

 

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 68 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कडी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 06 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 74 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  कचरा पृथक्करण और 3R का संदेश लेकर आगे आएंगे NSS विद्यार्थी

▪️ मु0अ0सं0-22/24 में अभियुक्तगण

1. सुलेमान पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी शाहिद मर्चेंट वाले की दुकान थाना बनभूलपुरा।
2. उमेर पुत्र स्वर्गीय राशीद निवासी लाइन नंबर 8, बिलाली मस्जिद के पीछे, थाना बनभूलपुरा।
3. समीर पुत्र स्वर्गीय मुस्तकीम निवासी लाइन नंबर 9, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

▪️ मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण

1. फैयाज पुत्र अय्यूब निवासी ताज मस्जिद के पीछे, बनभूलपुरा।
2. जिशान पुत्र स्व0 जहीर खान ख्वाजा कॉलोनी इंद्रानगर, बनभूलपुरा।
3. गुलजार पुत्र इसरार अहमद निवासी गोसिया मस्जिद के पीछे काबुल का बगीचा, बनभूलपुरा।

मीडिया सैल,
जनपद-नैनीताल।

karki
inder