मुरादाबाद उत्तर प्रदेश क्राइम

बच्चे को किडनैप करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

बच्चे को किडनैप करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार शाम को 6:30 बजे घर के बाहर साइकिल चला रहे कक्षा दो के छात्र का कार सवारों ने अपहरण कर लिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी

 

 

 

 

उधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. रात भर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद पुलिस को किडनैपर्स की लोकेशन पता लग गई. पुलिस किडनैपर्स तक पहुंची. फिर उनके साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने किडनैपर्स के पैर पर गोली चला दी जिससे वे घायल हो गए. इसके बाद बच्चे को बरामद कर उसे परिवार को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *करोड़ों के सपने... सलाखों के पीछे!* *एसएसपी मंजुनाथ टीसी के 'ऑपरेशन प्रहार' ने उखाड़ फैंकी 70 लाख के नशे की मंडी* *SOG व पुलिस की टीम ने 03 अलग-अलग मामलों में 03 तस्करों से भारी मात्रा में स्मैक की बरामद*

 

 

मामला मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार कॉलोनी का है. शनिवार शाम वैदिक नामक बच्चा घर के बाहर साइकिल चला रहा था. अचानक सफेद रंग की वैगनआर कार बच्चे के पास आकर रुकी. उन्होंने बच्चे को जबरदस्ती कार में बैठा लिया. इसके बाद उसके पिता को फोन करके 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने पदोन्नत होकर स्थानांतरण पर जा रहे पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई*

 

 

बच्चे के पिता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने भी तुरंत बच्चे की तलाश शुरू कर दी. किडनैपर्स के फोन नंबर से उनकी लोकेशन ट्रेस की गई. साथ ही घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया. रविवार सुबह पुलिस ने आरोपियों को ढूंढ निकाला. पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे. पुलिस भी उनके पीछे भागी।

 

 

इस दौरान किडनैपर्स ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में किडनैपर्स के पैरों पर गोली चला दी. गोली लगने से आरोपी वहीं गिर पड़े. पुलिस ने घायल किडनैपर्स को अस्पताल पहुंचा. उनके बच्चे के बारे में पता लगाया. फिर बच्चे को सकुशल बरामद करके परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम मार्ग पर स्पेशलाइज्ड मैनपावर की तैनाती,

 

 

साथ ही एसएसपी हेमराज मीणा ने बच्चे के साथ फ्रेंडशिप डे भी सेलिब्रेट किया. परिजन बच्चे को वापस पाकर बेहद खुश हैं. उन्होंने तमाम पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया. उधर, एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि ये लोग पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं. दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।