ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025″ के तहत लालकुआं में शराब तस्कर दबोचा गया

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025″ के तहत लालकुआं में शराब तस्कर दबोचा गया

 

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

इसी क्रम में  दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दिनांक 18/05/25 को दौराने सायकालीन/रात्रि गस्त में शिवपुरी न0 06 इमलीघाट गौला नदी किनारे लालकुआं से अभियुक्त अमरीक सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी- बसगढ़ शक्तिफार्म थाना सितारगंज जनपद उ0सि0नगर को 108 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के सामने पहुंचा जमीन का मामला, तीन दिन में मांगा निस्तारण

गिरफ्तारी टीम –
1- उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
2- कांस्टेबल विरेन्द्र रौतेला
3-कानि0 दिलीप कुमार 4- कानि0 दयालनाथ