कानूनी सेवाएं और उनकी सुरक्षा) योजना 2015 पर विधिक जागरूकता शिविर का  हुआ आयोजन ।

कानूनी सेवाएं और उनकी सुरक्षा) योजना 2015 पर विधिक जागरूकता शिविर का  हुआ आयोजन ।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

नैनीताल गुरूवार को माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार तथा माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती सुजाता सिंह के मार्गदर्शन के दृष्टिगत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी द्वारा केंद्रीय विद्यालय भीमताल में नालसा (बच्चों के लिए बोल मै त्रीपूर्ण कानूनी सेवाएं और उनकी सुरक्षा) योजना 2015 पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कसी पुलिसिंग की कमान* *डिजिटल पुलिसिंग और साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस, यातायात व जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारी* *बेहतर काम पर 48 कर्मियों को सम्मान, लापरवाही पर थाना प्रभारियों को फटकार*

 

 

जागरूकता शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक  कृष्ण चंद द्वारा छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य विस्तार के बारे में बताया गया, तथा परामर्श और कानूनी सलाह की प्रकृति में निःशुल्क और सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करनाआदि विषयों पर बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ

 

 

शिविर में सिविल जज(सी0डि0) बीनू गुलयानी ने बताया कि प्रत्येक बालक बालिका समस्त स्तरों पर सुरक्षा का अधिकार रखता है एवं वह किसी हानि, शोषण, उपेक्षा आदि से ग्रस्त नहीं किया जा सकता। किसी बालक की गोपनीयता विधिक सेवा संस्थानों के समस्त स्तरों पर सुरक्षित की जायेगी। तथा बाल विवाह, बाल श्रम मजदूरी, पोस्को एक्ट, रोड सेफ्टी रूल, बच्चो के अधिकारो का हनन, विधि विवादित किशोरों की देखभाल सुरक्षा, किशोर न्याय बोर्ड, बाल संप्रेक्ष गृह,स्थाई लोक अदालत,पोश अधिनियम के तहत इंटरनल कंप्लेंट कमिटी,नशे के दुरुपयोग आदि विषयों पर जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन

 

 

जागरूकता शिविर मे पैरा विधिक स्वयंसेवी नवाबखान भी मौजूद रहे।
————-
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946220184

karki
inder