लालकुआं उत्तराखंड उधम सिंह नगर जरा हटके

“हाईकोर्ट की फटकार के बाद, हल्दूचौड़ में 30 बेड वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन: सामाजिक सेवाओं की महत्वपूर्ण नींव रखी गई”

Spread the love

“हाईकोर्ट की फटकार के बाद, हल्दूचौड़ में 30 बेड वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन: सामाजिक सेवाओं की महत्वपूर्ण नींव रखी गई”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

आखिरकार 10 वर्षो बाद हाईकोर्ट की फटकार के बाद 30 बैड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ का आज शुभारंभ हो गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल और सीएमओ डॉ श्वेता भंडारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। गौरतलब है कि 30 बैड के अस्पताल की नींव 2014 में कांग्रेस शासनकाल में रखी गई थी जिसका निर्माण कार्य अक्टूबर 2022 में पूरा हुआ लेकिन शासन-प्रशासन की लापरवाही से अस्पताल सफेद हाथी बनकर रह गया था 9 साल बाद क्षेत्र के समाजसेवी गोविन्द बल्लभ भट्ट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अस्पताल खोले जाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  *सावधान! यह नैनीताल पुलिस है: धरने से नहीं डरी खाकी, ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज* *महिला और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान का रसूख एक झटके में लालकुआ पुलिस ने किया चकनाचूर* *नैनीताल पुलिस का सख्त सन्देश महिलाओं और बच्चों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं*

 

जिसके बाद हाईकोर्ट की फटकार के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले की कई विकास योजनाओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ का लोकार्पण कर दिया गया था, हाईकोर्ट के सख्त रूख के बाद शासन द्वारा यहां पर चिकित्सकों के पांच पदों के अलावा दो फार्मासिस्ट दो लिपिक एक लैब टेक्नीशियन पांच स्टाफ नर्स एक पर्यावरण मित्र की नियुक्ति करने बाद आज 30 बैड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ हुआ

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन सीजन के लिए अलर्ट मोड में नैनीताल पुलिस, सुबह 6 बजे से सड़कों पर उतरेंगे अधिकारी।

 

 

 

भव्य समारोह के बीच मंच पर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने समाजसेवी गोविन्द बल्लभ भट्ट का विशेष रूप से आभार प्रकट करते हुए मंच पर सम्मानित करने बुला लिया जिसके बाद मंच पर ही विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और समाजसेवी गोविन्द बल्लभ भट्ट के बीच कहासुनी शुरू हो गई विधायक ने समाजसेवी पर हाईकोर्ट जाकर सरकार की छबि धूमिल करने व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के खुलने की देरी होने का जिम्मेदार ठहराया तो वही समाजसेवी ने भी हाईकोर्ट की फटकार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने व कोर्ट ऑफ कंडम का हवाला देते हुए मंच से ही अस्पताल खुलने में हुई देरी का जिम्मेदार शासन व प्रशासन को ठहराया। क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के समझाने पर विधायक तथा समाजसेवी शांत हुए।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 “सख्त हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी.” — महिला सुरक्षा, पुलिस आचरण और पारदर्शिता पर जीरो टॉलरेंस* *नशे में ड्यूटी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई 🚨*