कोटद्वार उत्तराखंड क्राइम

दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर डम्पर ने ट्रक को मारी टक्कर हादसे में तीन लोगों की मौके पर हुई मौत।

Spread the love

दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर डम्पर ने ट्रक को मारी टक्कर हादसे में तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

कोटद्वार – बीईएल रोड पर एक खराब ट्रक को खींचने के लिए लगे अन्य ट्रक पर एक अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। 108 के माध्यम से शवों को बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री धामी की पैनी नजर, ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

 

 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को बीईएल रोड पर एक ट्रक खराब हो गया था। तीन लोग ट्रक को क्रेन में लोड कर रहे थे। तभी तेज गति से आते हुए एक डंपर ने ट्रक पर टक्कर मार दी। जिसने कारण तीनों लोग ट्रक और क्रेन के बीच में पिचक गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची दो 108 के चालक विजय प्रसाद, ब्रम्ह देव शर्मा और ईएनटी रविंद्र चौहान और शुभम ध्यानी ने मृतकों को बेस अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण

 

 

एसएसआई जयपाल सिंह ने बताया की हादसे में ट्रक मालिक सोहन सिंह उनके साथ आए अशोक और लखविंदर सिंह तीनों निवासी काशीपुर की मौके पर मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय के शोधार्थी जितेन्द्र कुमार को पीएचडी की बड़ी उपलब्धि