कासगंज उत्तर प्रदेश जरा हटके

ट्रेन की पटरी पार करते समय अचानक गर्मी के चलते बेहोश होकर पटरी के बीचों बीच एक महिला गिर पड़ीं, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, महिला को खरोंच भी नहीं आई।

Spread the love

ट्रेन की पटरी पार करते समय अचानक गर्मी के चलते बेहोश होकर पटरी के बीचों बीच एक महिला गिर पड़ीं, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, महिला को खरोंच भी नहीं आई।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश – कासगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई…यह कहावत आज कासगंज में उस वक्त जीवंत हुई जब एक महिला रेलवे ट्रैक पर बेहोश होकर गिर गई और उसके ऊपर से मालगाड़ी निकल गई।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ऋषिकेश में भव्य सेवा पखवाड़ा आयोजित

कासगंज कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर की रहने वाली 40 वर्षीय हर प्यारी अपने घर से दवा लेने निकली थीं। सहावर गेट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की पटरी पार करते समय अचानक गर्मी के चलते बेहोश होकर पटरी के बीचोंबीच गिर पड़ीं। इसी दौरान वहां से मालगाड़ी गुजरने लगी। महिला ट्रेन के नीचे ट्रैक पर पड़ी रही और मालगाड़ी उसके ऊपर से निकल गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की जिलाधिकारियों संग समीक्षा बैठक, हरेला और क्लस्टर विद्यालयों पर फोकस

इसके बाद आनन फानन में महिला को युवकों ने मालगाड़ी के बीच से हाथ पकड़कर निकाला। महिला को खरोंच भी नहीं आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, समयबद्ध कार्यों पर मुख्य सचिव का जोर