उत्तराखंड जरा हटके

कपाट बंद होने के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी पहुंचे श्री केदारनाथ, कहा – बाबा केदार का आशीर्वाद प्रदेश पर बना रहे

Spread the love

कपाट बंद होने के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी पहुंचे श्री केदारनाथ, कहा – बाबा केदार का आशीर्वाद प्रदेश पर बना रहे।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

श्री केदारनाथ धाम, रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद होने के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान धाम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों और तीर्थयात्रियों से बातचीत करते हुए कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन हेतु पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस पर तराई पश्चिमी डिवीजन में वनकर्मियों का सम्मान, DFO ने गिनाईं उपलब्धियां।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार के सुनियोजित प्रयासों से चारधाम यात्रा इस वर्ष सफल और सुचारू रूप से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाती है, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड को विश्वभर में रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों से भी जोड़ती है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का शिक्षा को बड़ा संबल, 1035 सहायक अध्यापकों को मिली नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के चारों धामों के साथ ही मानसखंड क्षेत्र के मंदिरों में भी तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2026 की यात्रा हेतु अभी से रणनीति तैयार कर ली जाए, ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जा सकें।

मुख्यमंत्री ने यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों, स्थानीय कारोबारियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

अंत में उन्होंने कहा—

“इस वर्ष चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे हैं। बाबा केदारनाथ के आशीर्वाद से यात्रा सकुशल संपन्न हुई है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को सनातन धर्म की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पित है।”


पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड