उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

बगीचे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

Spread the love

बगीचे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

रोशनी पांडे संपादक

 

रामनगर। ग्राम पूछड़ी क्षेत्र में एक बगीचे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि व्यक्ति की मौत अधिक शराब पीने से हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  जाम से निपटने को फुल एक्शन मोड में पुलिस, SSP डॉ मंजूनाथ टीसी का प्लान लागू

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर ग्राम पूछड़ी स्थित एक बगीचे में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसआई मो. यूनुस के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  *वीकेंड के चलते "पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़कों पर प्रातः 06:00 बजे उतरेंगे सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व सभी दरोगा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कड़ा फरमान— लापरवाही किसी भी सूरत में अक्षम्य* *सभी पर्यटकों व स्थानीय जनता से अपील है कि डायवर्जन प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं*

 

 

 

आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि मृतक व्यक्ति स्थानीय नहीं है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। जांच के दौरान प्रारंभिक रूप से यह पाया गया कि व्यक्ति की मृत्यु अधिक शराब के सेवन से हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी का खौफनाक खेल: पहले पिलाई जहर वाली शराब, फिर नहर में फेंका शव

 

 

 

पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। साथ ही शव की पहचान कराने के लिए उसकी तस्वीरें आसपास के थानों में भी भेजी गई हैं।