“गांव तहसील नैनीताल में सामुदायिक सुविधाओं की महत्वपूर्ण आवश्यकता अजय भट्ट।

“गांव तहसील नैनीताल में सामुदायिक सुविधाओं की महत्वपूर्ण आवश्यकता अजय भट्ट।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत को पत्र लिखकर डॉन परेवा गांव तहसील नैनीताल में एक कोऑपरेटिव बैंक की शाखा और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाने का आग्रह किया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने एसपी सिटी हरबंस सिंह

 

 भट्ट ने बताया कि विगत दिनों क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान स्थानीय जनता द्वारा यह अवगत कराया गया था कि डॉन परेवा तहसील नैनीताल में कोई भी बैंक नहीं होने से अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

और उक्त स्थान पर बैंक नहीं होने से क्षेत्रीय जनता को बैंक से संबंधित कार्य पूर्ण करने के लिए रामनगर जाना पड़ता है या हल्द्वानी जाना पड़ता है, लिहाजा गांव दुर्गम क्षेत्र में स्थित होने के कारण क्षेत्र वासियों को संसाधनों के अभाव में दूरस्थ इलाकों में जाने में कठिनाइयां होती है, इसी प्रकार गांव में कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के चलते स्थानीय लोगों को बीमारी की अवस्था में हल्द्वानी और रामनगर के अस्पतालों पर निर्भर होना पड़ता है जो की भौगोलिक स्थिति से काफी दूर है और सुविधाओं के अभाव में वहां तक बीमार को ले जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है लिहाजा ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की अपील की है ।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

 

जिसपर  भट्ट ने सहकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत को पत्र लिखकर डॉन परेवा में एक कोऑपरेटिव बैंक की शाखा और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया है ताकि लोगों को बीमारी व आर्थिक संकट के समय परेशानी का सामना न करना पड़े।

karki
inder