राज्यपाल और सीएम धामी ने किया सम्मानित, वसंतोत्सव में साढ़े तीन लाख लोगों की सहभागिता

राज्यपाल और सीएम धामी ने किया सम्मानित, वसंतोत्सव में साढ़े तीन लाख लोगों की सहभागिता

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प प्रदर्शनी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

इस वर्ष की चल वैजयंती (रनिंग ट्रॉफी) आईआईटी रुड़की को मिली, जिसने 13 श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओएनजीसी ने 4 श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। कुल 15 श्रेणियों की 54 उप-श्रेणियों में 161 पुरस्कार वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

समापन समारोह में गुरमीत सिंह (सेनि.) और पुष्कर सिंह धामी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस वर्ष पहली बार ‘गवर्नर्स अवार्ड’ की शुरुआत की गई, जिसके तहत उत्कृष्ट कृषकों, महिला कृषकों और स्टार्टअप के माध्यम से नवाचार करने वाले युवा कृषकों को सम्मान दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 “बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का संदेश* *SP संचार श्री रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में GGIC नैनीताल में छात्राओं को मिला 24×7 पुलिस सुरक्षा का भरोसा* *आपात स्थिति में बेझिझक Dial-112 करें, SOS दबाएं और निर्भीक रहें*

राज्यपाल ने कहा कि तीन दिनों में लोक भवन में आए लगभग साढ़े तीन लाख लोगों के चेहरों पर दिखी प्रसन्नता ही आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव का उद्देश्य पुष्पों के माध्यम से सकारात्मकता, संतुलन और रचनात्मकता का संदेश देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वसंतोत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा, कृषि शक्ति और उभरती हरित अर्थव्यवस्था का उत्सव है। उन्होंने राज्य की जैव-विविधता, महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी और नवाचार की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी का “ऑपरेशन प्रहार”: रातभर चला बड़ा चेकिंग अभियान, हुड़दंगियों पर शिकंजा—2 मुकदमे, 20 वाहन सीज, 4 नशेड़ी चालक गिरफ्तार

समापन समारोह में आईएमए और आईटीबीपी के पाइप बैंड की मधुर धुनों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

karki
inder