गोरखपुर उत्तर प्रदेश क्राइम

बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की हूई मौत।

Spread the love

बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की हूई मौत।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो दहला टोला निवासिनी निर्मला देवी (52) पत्नी राममिलन की बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*

 

 

बताया जा रहा है कि महिला सुबह पूजा करने के लिए फूल तोड़ने जा रही थी कि गांव में गांधीनगर ऑफिस के आगे खड़ंजे पर रात बिजली का तार टूटकर गिर हुआ था। जिसकी जानकारी महिला को नहीं थी और तार पर पैर पड़ने से महिला करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीण जुट गए। परिजनों का रोक-रोकर बुरा हाल है। गुलरिहा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर नीलकंठ मेडिकल स्टोर बंद