गाजियाबाद उत्तर प्रदेश क्राइम

करंट लगने से 15 वर्षीय किशोर की हुई मौत।

Spread the love

करंट लगने से 15 वर्षीय किशोर की हुई मौत।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

लोनी। कोतवाली क्षेत्र की आर्यनगर कॉलोनी में ऊर्जा निगम की बिजली लाइन ने 15 वर्षीय किशोर की जान ले ली। किशोर पंचर लगाने का काम करता था। शौचालय करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों में ऊर्जा निगम के खिलाफ रोष हैं। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में सट्टेबाजों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई

 

आर्य नगर कॉलोनी में आसिफ (15) परिवार के साथ रहते थे। वह घर के पास नेहरू पार्क कॉलोनी में टायर पंचर की दुकान चलाते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार रात को वह दुकान पर बैठे थे। कुछ देर बाद वह दुकान के सामने सड़क किनारे शौचालय करने लगे। सड़क किनारे ऊर्जा निगम की बिजली की लाइन जा रही थी। लाइन बहुत नीचे थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने भीमताल से एक शराब तस्कर को 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा बेतालघाट से 01 तस्कर को 02 पेटी अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार*

 

शौचालय के दौरान आसिफ को करंट लगा। करंट लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजनों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकार पर हमले की घटना पर SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. का कड़ा संज्ञान, आरोपी हिरासत में

 

एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, लोनी बलराम नगर सबस्टेशन पर तैनात एसडीओ ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र की जर्जर लाइन को बदलवाया जा रहा है।