पूर्व DGP बी.डी. खर्कवाल को SSP नैनीताल ने दी अंतिम सलामी, नम आंखों से किया याद

 

पूर्व DGP बी.डी. खर्कवाल को SSP नैनीताल ने दी अंतिम सलामी, नम आंखों से किया याद

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

*उत्तराखंड मूल के वरिष्ठ IPS अधिकारी एवं असम के पूर्व DGP बी.डी. खर्कवाल का निधन पर DGP उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने व्यक्त किया गहरा दुःख एवं शोक, बताया अपूरणीय क्षति*

*SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने हल्द्वानी स्थित आवास पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, नैनीताल पुलिस ने दिया Guard of Honour, शोकाकुल परिजनों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना*

*उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ IPS* ने असम- मेघालय कैडर के वर्ष 1959 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी एवं असम के *पूर्व DGP बी.डी. खर्कवाल जी के 17 सितंबर 2026 की प्रातः बीमारी के चलते 90 वर्ष की आयु में निधन पर गहरा दुःख एवं शोक* व्यक्त किया है। उन्होंने स्व0 श्री बी.डी. खर्कवाल के निधन को पुलिस एवं प्रशासनिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  हिमनद झीलों के फटने से उत्तराखंड में आपदा का खतरा, नैनीताल में विशेषज्ञों ने बनाई रणनीति

 

 

 

 

उनके परिवार में पत्नी *श्रीमती नीलिमा खर्कवाल, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके पुत्र श्री अमिताभ खर्कवाल* भारतीय डाक सेवा में *महानिदेशक (DG, Postal Department)* के पद से वर्ष *2024 में सेवानिवृत्त* हो चुके हैं।

*स्व0 श्री बी.डी. खर्कवाल मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी तथा सेवानिवृत्ति के उपरांत अपने परिवार के साथ F-14, जज फार्म, धान मिल, हल्द्वानी* में निवास कर रहे थे। उनका कुमाऊं क्षेत्र एवं हल्द्वानी से लंबे समय से गहरा पारिवारिक एवं प्रशासनिक जुड़ाव रहा।

👉 *SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., श्री गंगा सिंह उदावत,कमांडेंट SSB 57 वाहिनी सितारगंज, श्री अजय प्रताप सिंह Deputy Commandant (CRPF) हल्द्वानी, की उपस्थिति में नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम सलामी*

दिवंगत पूर्व DGP बी.डी. खर्कवाल के आवास पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* की उपस्थिति में नैनीताल पुलिस, SSB, CRPF द्वारा उन्हें ससम्मान भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

*SSP NAINITAL ने दिवंगत अधिकारी के पुलिस सेवा में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण* करते हुए शोक व्यक्त किया तथा *शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।*

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली-धनतेरस पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर; ड्रोन से भी होगी निगरानी

तदोपरांत उनके पार्थिव शरीर को *रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट* ले जाया गया, जहां परिजनों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति में *सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार* किया गया।

👉 *पूर्वोत्तर भारत में चुनौतीपूर्ण दौर में निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी*

स्व0 श्री बी.डी. खर्कवाल ने अपने दीर्घ एवं गौरवपूर्ण पुलिस सेवाकाल में पूर्वोत्तर भारत के चुनौतीपूर्ण दौर में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। असम में उग्रवाद के दौर में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों में उनकी भूमिका रही।

*नवंबर 1990 में असम में ULFA उग्रवादियों के विरुद्ध Operation Bajrang शुरू किए जाने के दौरान* वह गुवाहाटी में केंद्रीय खुफिया अधिकारियों के साथ अभियान से जुड़े प्रमुख अधिकारियों में शामिल रहे।

*वर्ष 1993-94 में उन्होंने असम के पुलिस महानिदेशक (DGP)* के रूप में सेवाएं दीं। पुलिस सेवा में उनके लंबे अनुभव, समर्पण एवं प्रशासनिक योगदान के लिए उन्हें असम-मेघालय पुलिस बल में सम्मान के साथ हमेशा स्मरण किया जाता है। उन्होंने अपने सेवाकाल में अनेक भावी पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

*उत्तराखंड एवं कुमाऊं से भी रहा गहरा जुड़ाव*

असम में महत्वपूर्ण पुलिस सेवाएं देने के बाद बी.डी. खर्कवाल का उत्तराखंड से भी गहरा प्रशासनिक जुड़ाव रहा। उन्होंने *SSB रानीखेत* तथा *Intelligence Bureau (IB), नैनीताल* में भी सेवाएं दीं।

इस अवसर पर *एसपी सिटी श्री मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अमित सैनी, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना श्री ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक मुखानी श्री सुशील जोशी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम श्री जसवीर चौहान, पीआरओ श्रीमती हेमा ऐठानी, ASI हरि सिंह SSB ट्रांजिट केम्प हल्द्वानी* सहित नैनीताल पुलिस के अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

 

 

 

 

*नैनीताल पुलिस दिवंगत पूर्व DGP बी.डी. खर्कवाल को विनम्र एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।*

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*