अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल बाद भी न्याय का इंतजार, महिला कांग्रेस ने रामनगर में किया प्रदर्शन

अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल बाद भी न्याय का इंतजार, महिला कांग्रेस ने रामनगर में किया प्रदर्शन

 

 

 

रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, दोषियों को सजा और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग

रामनगर। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार वर्ष पूरे होने के बाद भी न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड पर जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

 

 

 

 

 

इस दौरान नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय ने कहा कि 18 सितंबर 2022 को अंकिता भंडारी की हत्या की घटना सामने आई थी। चार वर्ष बीत जाने के बावजूद अंकिता के माता-पिता और उत्तराखंड की जनता के मन में कई सवाल हैं। उन्होंने कहा कि मामले में जिस कथित वीआईपी का नाम सामने आने की बात कही गई थी, उसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कच्ची शराब की खेप लेकर निकला था तस्कर, पुलिस ने 134 पाउच के साथ पकड़ा।

उन्होंने रिजॉर्ट पर रातों-रात बुलडोजर चलाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस रामनगर ऊषा जोशी ने कहा कि अंकिता उत्तराखंड की बेटी थी और जब तक पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आती तथा अंकिता और उसके परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण

 

 

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस बीना रावत, सतेश्वरी रावत, पूर्व सभासद विमला आर्या, ममता आर्या, काजल आर्या, शीतल नैनवाल, दीक्षा आर्या, वर्षा शर्मा, सुनीता गुसाईं, पूजा आर्या, दिशा शर्मा, पूजा ताड़ियाल, भावना डंगवाल, कुसुम गुसाईं, पदमा रावत, भावना सती, किरन, दुर्गा कश्यप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, अनिल अग्रवाल, खुलासा भुवन पांडेय समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।

karki
inder