वाटर फाल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रीना जोशी ने भुरमुनि जल प्रपात का किया स्थलीय निरीक्षण।

वाटर फाल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रीना जोशी ने भुरमुनि जल प्रपात का किया स्थलीय निरीक्षण।

 

पिथौरागढ़ 21 जुलाई 2023- जनपद के विकास खंड विण के अंतर्गत स्थित ग्राम भुरमुनि में स्थित जल प्रपात (वाटर फाल) को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रीना जोशी ने भुरमुनि जल प्रपात का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद कुमार जोशी को निर्देश दिये कि जलप्रपात के एक छोर से दूसरे छोर पर जाने हेतु पुल का निर्माण, जल प्रपात क्षेत्र में व्यू प्वाइंट निर्माण, चेंजिंग रूम निर्माण, जल प्रपात कुण्ड के सौन्दर्यीकरण व जल प्रपात क्षेत्र में बैठने आदि की व्यवस्था को लेकर स्टीमेट तैयार किया जाय। उन्होंने ग्राम भुरमुनि के स्थान घटूड़ी से जल प्रपात तक लगभग 1 किमी पैदल मार्ग के डामरीकरण व मार्ग किनारे रेलिंग लगाये जाने हेतु भी स्टीमेट तैयार करने के निर्देश ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये।

 

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर हल्द्वानी में कार्यक्रम, तीन महिला किसानों को मिला सम्मान

 

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जलप्रपात को देखने आने वाले लोगों की संख्या आदि के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली गयी! जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि जल प्रपात को देखने के लिए प्रतिदिन ही लोग यहां पहुंचते हैं! प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को यहां भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं! जिलाधिकारी द्वारा जानकारी मांगे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि भुरमुनि जलप्रपात बारहमासी है! यह प्रपात 12 महीने बहता रहता है!

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

 

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद कुमार जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, तहसीलदार पंकज चंदोला आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  20 सूत्री कार्यक्रम में नैनीताल जिले को प्रदेश में मिली तीसरी रैंकिंग, सीडीओ ने दिए सुधार के निर्देश

जिला सूचना अधिकारी पिथौरागढ़

karki
inder