*
*तेज रिस्पॉन्स, त्वरित कार्यवाही: चंद मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस, फायर व एसडीआरएफ टीम, यातायात सुचारू*
*एस.पी. संचार रेवाधर मठपाल ने कंट्रोल रूम से स्वयं संभाली कमान, कुमाऊँ कमिश्नर ने सराहा रिस्पॉन्स टाइम*
आज 02-08-2026 को 112 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि *रूसी बाईपास बल्दियाखान के पास हल्द्वानी रोड पर एक विशाल पेड़ गिर जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है।* सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल संबंधित इकाइयों को अलर्ट किया गया।
*एस.पी. संचार नैनीताल श्री रेवाधर मठपाल* ने स्वयं कंट्रोल रूम से *पूरे ऑपरेशन की कमान संभालते हुए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय* स्थापित किया तथा लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग की।
सूचना मिलते ही *कोतवाली तल्लीताल पुलिस टीम, फायर सर्विस मल्लीताल तथा एसडीआरएफ की टीम* तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही *फाइटर- मल्लीताल* की टीम को भी घटनास्थल भेजा गया तथा *आपदा कंट्रोल रूम* को भी सूचना देकर आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया।
*महज 15 मिनट के भीतर* पुलिस, फायर एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत एवं मार्ग खोलने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। टीमों की त्वरित कार्रवाई के चलते *लगभग आधे घंटे के भीतर मार्ग को वन-वे यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया।*
कोतवाली तल्लीताल मोबाइल द्वारा कंट्रोल रूम को सूचित किया गया कि अवरुद्ध मार्ग को सफलतापूर्वक *वन-वे यातायात हेतु खोल दिया गया है,* जिससे यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को राहत मिली।
इस त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई पर *कुमाऊँ कमिश्नर श्री दीपक रावत* ने कंट्रोल रूम, कोतवाली तल्लीताल पुलिस, एवं फायर की *बेहतरीन रिस्पॉन्स टाइम और प्रभावी समन्वय की सराहना* करते हुए टीमों की कार्यकुशलता की प्रशंसा की।
*नैनीताल पुलिस आपदा अथवा किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु 24×7 तत्पर है।*
*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*
