दिल्ली में दुष्यंत गौतम और अनिल बलूनी से मिले शिशुपाल रावत, रामनगर की समस्याएं रखीं

दिल्ली में दुष्यंत गौतम और अनिल बलूनी से मिले शिशुपाल रावत, रामनगर की समस्याएं रखीं

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

भाजपा नेता शिशुपाल सिंह रावत की वरिष्ठ नेताओं से भेंट, रामनगर की प्रगति को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से दिल्ली स्थित उनके निवास पर भाजपा नेता शिशुपाल सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कचरा पृथक्करण और 3R का संदेश लेकर आगे आएंगे NSS विद्यार्थी

श्री रावत ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री का स्नेह और आशीर्वाद उनके राजनीतिक जीवन में सदैव मार्गदर्शक रहेगा। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात अत्यंत प्रेरणादायक रही।

 

 

इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद श्री अनिल बलूनी जी से भी सौजन्य भेंट की। श्री रावत ने कहा कि श्री बलूनी जी की सादगी, दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण अत्यंत प्रेरक है। उनका मार्गदर्शन मेरे लिए ऊर्जा का स्रोत है, जिसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

इस भेंटवार्ता के दौरान उत्तराखंड और रामनगर से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। खास तौर पर धनगढ़ी पुल एवं वन ग्रामों से संबंधित समस्याओं को सांसद बलूनी जी के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने आगामी सप्ताह में रामनगर के भ्रमण का भी संकेत दिया।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

इस अवसर पर काशीपुर के पार्षद श्री संजय शर्मा, राकेश नेगी, मुकेश गुसाईं, हिमांशु राजपूत, कैलाश जोशी, जगत सिंह रावत, एवं श्वेता अरोड़ा सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

karki
inder