उत्तराखंड उधम सिंह नगर जरा हटके रूद्रपुर

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने दिए बारिश से फसल क्षति आंकलन के निर्देश।

Spread the love

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने दिए बारिश से फसल क्षति आंकलन के निर्देश।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

फसल क्षति आंकलन हेतु न्याय पंचायत स्तर पर गठित की 5 सदस्यीय समिति जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जनपद में वर्षा से खरीफ सीजन की फसलों में क्षति होने की सम्भावना को देखते हुए ऐसी परिस्थिति में क्षेत्र की सघन निगरानी एवं अधिक वर्षा होने के कारण से फसल क्षति का ऑकलन किये जाने हेतु सम्बन्धित तहसील के तहसीलदार को नोडल अधिकारी नामित करते हुए न्यापंचायत स्तर पर समिति का गठन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान

 

 

समिति द्वारा न्यायपंचायत स्तर पर फसल क्षति का सर्वेक्षण कर निर्धारित प्रारूप पर अपनी संयुक्त रिपोर्ट प्रतिदिन विकासखण्ड प्रभारी, कृषि को उपलब्ध करायेंगे तथा विकासखण्ड प्रभारी, कृषि नोडल अधिकारी ( तहसीलदार) के हस्ताक्षर से सर्वेक्षण की संयुक्त रिपोर्ट मुख्य कृषि अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

 

 

न्यापंचायत स्तर पर गठित समिति में सम्बन्धित न्यायपंचायत के कृषिप्रभारी, सम्बन्धित प्रभारी उद्यान सचल दल केन्द्र, सम्बन्धित गन्ना प्रयवेक्षक, सम्बन्धित राजस्व ग्राम / पटवारी क्षेत्र के उप राजस्व निरीक्षक तथा सम्बन्धित ब्लाक कोडिनेटर, क्षेमा जनरल इन्श्योरेंश लि० को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ’