दिनेशपुर क्राइम

22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कि अपनी जीवन लीला समाप्त ।

Spread the love

केशव कुमार – सवांददाता

दिनेशपुर। एक 22 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सिडकुल की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निकटवर्ती गांव रामबाग निवासी टेंपो चालक धीरेन्द्र दास का छोटा पुत्र शुभम दास (22) का शव रविवार की सुबह को उसके कमरे में छत के कुंडे पर फंदे मे लटका पाया गया। मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार की देर रात को वह घर आया और खाना खाकर अपने कमरे मे जाकर सो गया। सुबह दस बजे तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री हाईवे पर झरने का रौद्र रूप, सड़क बनी नदी, वाहनों के पहिए थमे

 

 

 

कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। खिड़की तोड़कर भीतर झांककर देखा तो शुभम छत में लगे लोहे एंगल मे फंदे पर लटका था। परिजनों की चीख पुकार पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को कमरे से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुरक्षा में फायर सर्विस की तत्परता: ट्रांसफार्मर पोल पर गिरे पेड़ को सुरक्षित हटाया गया

 

 

 

आवश्यक कारवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से गुमशुम सा रह रहा था। युवक की मृत्यू के बाद घर में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।