दिनेशपुर उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर बच्चियों ने छेड़खानी का लगाया आरोप।

Spread the love

सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर बच्चियों ने छेड़खानी का लगाया आरोप।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

दिनेशपुर। ग्रामीण क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर बच्चियों ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्राओं ने बताया कि हेडमास्टर अक्सर इधर-उधर टच करते हैं। ऑफिस में अकेले रहने पर बुलाते हैं और गंदी हरकत करते हैं। ऐसा उनके साथ एक साल से हो रहा है। वही स्कूल की भोजनमाता ने भी प्रधानाचार्य पर प्रडताड़ित करने का आरोप लगाया। शनिवार को ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा काटना शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस तथा शिक्षा विभाग के उच्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए, कार्यवाही के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

यह भी पढ़ें 👉  एसपी क्राईम नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर 03 नए कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में दी गई जानकारी।*

 

 

शनिवार को थाना क्षेत्र अंतगर्त गांव उदयनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में काफी संख्या में ग्रामीण हंगामा काटना शुरू किया। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य लंबे समय से बच्चियों के साथ छेड़खानी करता है। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य राम प्रकाश पर शुक्रवार को कक्षा चार की छोटी बच्ची के साथ कार्यालय बुलाकर उसके साथ गलत हरकत की बच्ची ने घर आकर अपने माता पिता को सारी जानकारी दी। आक्रोशित माता पिता ग्रामीणों के साथ जब सुबह स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य पीछे की गेट से भागनें में सफल हो गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य पर कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा काटा।

 

यह भी पढ़ें 👉  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का RIMC देहरादून में कैडेट्स को संबोधन: जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए ताकत और ज्ञान का विकास करें।

 

 

हंगामा बढता देख लोगों ने पुलिस तथा शिक्षाधिकारी को सूचना दी। कुछ देर बाद गदरपुर खंड शिक्षाधिकारी भाष्करानंद पाण्डे तथा दिनेशपुर थाने से उपनिरीक्षक मनोज कुमार पहुंचे और कार्यवाही का आश्वासन देकर मामलें को शांत किया। वही पुलिस तथा शिक्षाधिकारी ने छात्राओं तथा भोजनमाता से पुछताछ की। वही भोजनमाता ने कहा कि लगातार एक साल से प्रधानाचार्य बच्चियों के साथ छेड़खानी करते आ रहे है। उन्होनें प्रधानाचार्य पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि उनके तरफ हमेशा गलत नजारिया से देखते रहते है। बताया कि एक बार कार्यालय के अंदर पानी लाने के बहाने उनके हाथ पकड़े तब बमूश्कील हाथ छुड़ाकर एक तमाचा कस दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 'उत्तराखण्ड का लोक पुत्र प्रीतम भरतवाण' पुस्तक का विमोचन करते हुए जागर लोक संस्कृति उत्सव में की शिरकत"

 

 

 

वही विजयनगर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान पति ने ग्रामीणों की ओर से थाने में तहरीर देकर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।