उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

उत्तरकाशी आपदा: राज्य सरकार हर पीड़ित के साथ – मुख्यमंत्री।

Spread the love

उत्तरकाशी आपदा: राज्य सरकार हर पीड़ित के साथ – मुख्यमंत्री।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तरकाशी,  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जनपद के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को गति और संवेदनशीलता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में हर प्रभावित नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी सहन नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में भवाली, श्री कैंची धाम क्षेत्र में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

सीएम धामी ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन कर सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे स्थानीय जरूरतों के अनुसार संसाधनों की तैनाती और सहायता वितरण सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पहुंचे CM धामी, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट भी मौजूद रहे।