उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

पंचायत कर्मियों के हड़ताल अवधि को उपार्जित अवकाश में किया जाएगा समायोजित।

Spread the love

पंचायत कर्मियों के हड़ताल अवधि को उपार्जित अवकाश में किया जाएगा समायोजित।

 

 रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

देहरादून- पंचायत सेवा परिषद द्वारा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के फंक्शनल मर्जर के विरोध में 12 दिन 17 से 28 जनवरी 2023 की हड़ताल अवधि को उपार्जित अवकाश में समायोजित कर दिया गया है। इससे इन कार्मिकों को हड़ताल अवधि में कटे वेतन का भी लाभ मिल पायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने माँ कामाख्या से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

उक्त बात प्रदेश के पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को जारी अपने एक बयान में कही है। उन्होंने कहा कि पंचायत सेवा परिषद द्वारा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के फंक्शनल मर्जर के विरोध में 12 दिन 17 से 28 जनवरी 2023 को  हड़ताल की गई थी। हड़ताल की अवधि को उपार्जित अवकाश में समायोजित करने की पंचायत कर्मियों की मांग पर कैबिनेट ने अपनी मोहर लगा दी है जिससे अब इन कार्मिकों के सेवा संबंधी प्रकरणों का समाधान संभव हो पायेगा और हड़ताल अवधि में कटे वेतन का भुगतान भी किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गोल्ज्यू महोत्सव 2026 के समापन पर CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- चम्पावत बनेगा देश का आदर्श जिला

सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनके हितों का हमेशा ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत कर्मी भी पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक मेहनत व ईमानदारी से कार्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  #भण्डारपानी गेट पर सियासी दबाव का आरोप! नेचर गाइडों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा। #गाइडों का दावा—राजनैतिक दबाव में बदले गए नियम, स्थानीय युवाओं की रोजी-रोटी पर संकट।