उत्तराखंड देहरादून सियासत

“पी-कल्चर की ओर कदम – राज्य भर में विधायक खेल प्रतियोगिताओं से युवा ऊर्जा को नई दिशा”

Spread the love

पी-कल्चर की ओर कदम – राज्य भर में विधायक खेल प्रतियोगिताओं से युवा ऊर्जा को नई दिशा”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

राज्य की समस्त विधानसभाओं में विधायक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इससे खिलाड़ियों को एक मंच के साथ ही नई प्रतिभाओं को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। युवाओं में बढ़ते ई-कल्चर (इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति)  को पी-कल्चर (प्ले ग्राउंड संस्कृति) में बदला जाए। यह बात मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में युवा कल्याण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए कही।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 “सख्त हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी.” — महिला सुरक्षा, पुलिस आचरण और पारदर्शिता पर जीरो टॉलरेंस* *नशे में ड्यूटी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई 🚨*

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए। युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें साहसिक खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण, सेना, अर्द्धसेना और पुलिस बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाए। उनके बेहतर भविष्य के लिए परामर्श केंद्र स्थापित कर उन्हें, शिक्षा, रोजगार और अन्य पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया जाए। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम किये जाए।

यह भी पढ़ें 👉  👉*मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का विजन साकार, धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस एक्शन* 👉 *एसएसपी मंजुनाथ टीसी का धर्मांतरण पर एक और कड़ा प्रहार, बोले इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं* 👉*नाबालिक से छेड़छाड़, AI वीडियो बनाने की धमकी व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को लालकुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग की समस्त खेल परिसंपत्तियों को अधिकतम उपयोग में लाने के साथ ही उनके रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य के सभी बहुद्देशीय हॉल में खेल गतिविधियों के साथ ही स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित होती रहे। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अच्छे प्रशिक्षण के साथ ही अधिकतम सुविधा देने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव को गेम चेंजर योजनाओं की नियमित समीक्षा के भी निर्देश दिए। सीएस पूर्व से चल रही योजनाओं में सुधार के लिए बनाई गई कार्ययोजना की अपने स्तर से समीक्षा करेंगे। जिससे योजनाओं को बेहतर तरीके से धरातल पर क्रियान्वयन किया जाएगा और पात्र व्यक्तियों को अधिकतम लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  👉 *धर्मांतरण के खेल का THE END— SSP मंजुनाथ टीसी का बड़ा एक्शन* 👉 *फरार आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर भेजा जेल, भीमताल पुलिस- SOG- SIT की बड़ी कामयाबी* 👉 *SSP NAINITAL का लव जिहाद पर जीरो टॉलरेंस, होगी कड़ी कार्यवाही*

बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण विकास परिषद श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव  आर के सुधांशु,  आर मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल श्री प्रशांत आर्य सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।