उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावितों संग मनाई दीपावली, कहा— सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है।

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावितों संग मनाई दीपावली, कहा— सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

देहरादून, 20 अक्टूबर।
दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सहस्त्रधारा स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों के बीच दीपावली मनाई। मुख्यमंत्री ने काली गाड़, मझाड़ा और सहस्त्रधारा क्षेत्र के प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देवगुरू मंदिर तक पहुंचेगी मोबाइल नेटवर्क और बिजली, सांसद अजय भट्ट की पहल।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने मौके पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को रिवर ट्रेनिंग एवं सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और पुनर्वास कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *हल्द्वानी में पत्रकारों का गुस्सा फुटा, कमल कफलटिया सहित अन्य के विरुद्ध एसएसपी को दिया ज्ञापन, कठोर कार्यवाही की माग* *खुद को असली पत्रकार बताकर अपने लाभ हेतु सत्यापित पत्रकारों की छवि खराब करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी* *पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोपरी – SSP मंजुनाथ का बड़ा बयान, भ्रामक कंटेंट फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय*

 

 

 

धामी ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का नहीं, बल्कि संवेदनाओं और एकता का त्योहार है। “हमारे जीवन में भी उम्मीद और मुस्कान की ज्योति जलती रहनी चाहिए,” उन्होंने कहा। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि आपदा से किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो और क्षतिग्रस्त मकानों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था प्राथमिकता से की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले।

 

मुख्यमंत्री के आगमन से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री का उनके बीच आना कठिन समय में मनोबल बढ़ाने वाला कदम है।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।