बाजार से घर लौटते वक्त व्यापारी को पड़ा हार्ट अटैक, मौके पर मौत

बाजार से घर लौटते वक्त व्यापारी को पड़ा हार्ट अटैक, मौके पर मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। शनिवार देर शाम बाजार से दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यापारी की अचानक स्कूटी चलाते समय तबीयत बिगड़ गई। हार्ट अटैक आने के कारण वह सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तत्काल उन्हें एसो बन सिंह बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

पुलिस के अनुसार, मृतक 68 वर्षीय व्यापारी हल्द्वानी के मंगल पड़ाव क्षेत्र के निवासी थे और शहर के मुख्य बाजार में उनकी दुकान थी। शाम को दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौटते समय रोडवेज के पास स्टेडियम वाली गली में उन्हें हार्ट अटैक आया।

यह भी पढ़ें 👉  *जेल परिसर में साजिश का खेल, पुलिस ने समय रहते कर दिया फेल* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन—03 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे* *2 दिन पहले तमंचे के साथ एक गिरफ्तारी, अब 03 और आरोपी शिकंजे में—टली बड़ी वारदात!*

कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। मृतक की मेडिकल हिस्ट्री सिटी मजिस्ट्रेट को दिखाई गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि उनका पहले से ही हार्ट अटैक का इलाज चल रहा था। मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिया गया।

karki
inder