उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

बग्वाल बूढ़ी दीवाली: यमुना घाटी में परंपरागत बग्वाल समारोह के धूमधाम से समृद्धि का आयोजन”

Spread the love

बग्वाल बूढ़ी दीवाली: यमुना घाटी में परंपरागत बग्वाल समारोह के धूमधाम से समृद्धि का आयोजन”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच मसूरी के तत्वाधान में बग्वाल बूढ़ी दीवाली के मौके पर भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें पारंपरिक तरीके से बग्वाल मनाई गई और ढोल दमाऊ की थाप पर जमकर लोक नृत्य किए गये व होल्डे खेले गये

 

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

अगलाड़ यमुनाघाटी विकास मंच की ओर से चकराता टोल जीरो प्वांइट पर पौराणिक.बग्वाल समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ डिमसा पूजन के साथ शुरू हुआ और उसके बाद होल्डे का दहन किया गया वहीं लोगों ने जमकर लोक नृत्य किए पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल दमाऊ की थाप पर महिलाओं और पुरूषों ने जमकर होल्यिात नृत्य, सराय नृत्य, रासो नृत्य, तांदी नृत्य किए और पूरी मस्ती में नाचते रहे जिसे देख कर आने जाने वालों के पैर भी थिरकने लगे

यह भी पढ़ें 👉  मां के नाम एक पेड़: कॉर्बेट में पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान शुरू।

 

 

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शूरवीर रावत ने बताया अपनी संस्कृति और सभ्यता से अपने आने वाली पीढ़ी को रूबरू कराने का यह एक सुनहरा अवसर होता है और यह परंपरा बरसों से चली आ रही है जिसमें सभी ग्रामीण बूढ़ी दिवाली को धूमधाम के साथ मनाते हैं

यह भी पढ़ें 👉  जनता की समस्याओं पर गंभीर दिखे सीएम धामी, अधिकारियों को लगाई समाधान की डेडलाइन

 

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने समिति के सदस्यों और पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा आज भी जौनपुर जौनसार की संस्कृति को बचा के रखा हुआ है और आज देश-विदेश में यहां की संस्कृति को पहचान मिली है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस पर्व को और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा