एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देशन में नशा तस्करों पर शिकंजा, न्यू ईयर पर सघन चेकिंग अभियान जारी तीन तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देशन में नशा तस्करों पर शिकंजा, न्यू ईयर पर सघन चेकिंग अभियान जारी तीन तस्कर गिरफ्तार

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा का नशा तस्करों पर वार लगातार

मुक्तेश्वर पुलिस ने 01 किलो 643 ग्राम चरस के साथ 03 युवकों को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु एवं न्यू ईयर के जश्न के दौरान सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिवसीय भीमताल लेक कार्निवाल का होगा आयोजन* *14 एवं 15 नवम्बर को सजेगी सांस्कृतिक एवं बॉलीवुड प्रस्तुतियों की महफिल*

 

 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक क्राइम नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भवाली श्री सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्री कमित जोशी के नेतृत्व में दिनांक 30/12/24 को थाना मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत कालापातल से ज़स्टा रिज़ॉर्ट को जाने वाले मार्ग पर चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK04L 9610 पर सवार तीन युवकों को रोकने पर चैक किये जाने पर तीनों के कब्जे से कुल 01 किलो 643 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई जिन्हें गिरफ्तार कर थाना मुक्तेश्वर में धारा- 8/20/60 NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुबई में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन, एशियन चैंपियनशिप में जीते 17 पदक; 11 स्वर्ण से चमकाया भारत का नाम

 

पूछताछ पर युवकों ने बताया कि वह आसपास के क्षेत्र से स्वयं चरस एकत्र कर हल्द्वानी अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु बेचने ले जा रहे थे पुलिस की सघन चैकिंग अभियान में गिरफ्तार हो गए।

गिरफ्तारी-

1- नितिन सिंह पुत्र जीवन सिंह लोधियाल निवासी ग्राम लोध थाना मुक्तेश्वर उम्र 21 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक का बड़ा निरीक्षण, बाल सुधार गृह और नारी निकेतन की व्यवस्थाएं परखीं

2- हरिश्चंद्र पुत्र नरेंद्र लाल निवासी हरि नगर अकसोड थाना मुक्तेश्वर उम्र 21 वर्ष

3- रोहित कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी हरी नगर अकसोडा मुक्तेश्वर उम्र 23 वर्ष

बरामदगी-

क्रमशः 792.5 ग्राम, 403 ग्राम, 447.5 ग्राम कुल- 01 किलो 643 ग्राम चरस

गिरफ़्तारी टीम-

1- उ0 नि0 विजय कुमार चौकी प्रभारी धानाचूली
2- हे0का0 जीवन नाथ गोस्वामी
3- क़ानि0 मो0 असलम
4- क़ानि0 कोसतुब कन्याल
5- क़ानि0 जयबीर सिंह