डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*जारी है SSP NAINITAL का जनपद को नशामुक्त बनाने का अभियान *नशा बेचकर मुनाफा कमाने का चस्का है बेकार, SOG एवम खनस्यू पुलिस की संयुक्त टीम ने किया डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार*

 

 

 

*श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा में *ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025* को साकार करने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा *अवैध नशे के तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही* की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कचरा पृथक्करण और 3R का संदेश लेकर आगे आएंगे NSS विद्यार्थी

 

 

इसी क्रम में * हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी* के निर्देशन एवम् *श्री नितिन लोहनी सीओ भवाली* के पर्यवेक्षण में *एसओजी प्रभारी अनीश अहमद एवम थाना खनस्यू प्रभारी श्री देवेंद्र राणा की संयुक्त टीम* द्वारा चैकिंग के दौरान *पटलोट खनस्यू की ओर* एक व्यक्ति के कब्जे से *01 किलो 738 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार* किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध *थाना खनस्यू* पर *FIR NO-03/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  20 सूत्री कार्यक्रम में नैनीताल जिले को प्रदेश में मिली तीसरी रैंकिंग, सीडीओ ने दिए सुधार के निर्देश

 

 

 

*गिरफ्तारी*
*ललित मोहन उम्र- 29 वर्ष* पुत्र स्व0 मनीराम निवासी- ग्राम और पोस्ट डालकन्या थाना खनस्यू जिला नैनीताल
*बरामदगी-*
01 किलो 738 ग्राम अवैध चरस

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

*पूछताछ*: अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उक्त चरस ग्राम अधौङा से लेकर आया था, जिसे ऊंचे दामों में बेचने ले जा रहा था।

*पुलिस टीम*
*1.* उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा प्रभारी थाना खनस्यू
*2.* SOG प्रभारी अनीश अहमद
*3* कानि0 चंदन नेगी (SOG)
*4* कानि0 ललित आगरी

*मीडिया सैल,*
*जनपद नैनीताल।*

karki
inder