उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

दुर्घटनाओं और अनधिकृत संचालन पर रोक: पर्वतीय मार्गों पर दो दिवसीय प्रवर्तन अभियान

Spread the love
  1. दुर्घटनाओं और अनधिकृत संचालन पर रोक: पर्वतीय मार्गों पर दो दिवसीय प्रवर्तन अभियान

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

दुर्घटनाओं एवं अनधिकृत संचालन को रोकने के दृष्टिगत परिवहन विभाग के द्वारा प्रभावी प्रर्वतन कार्यवाही करते हुए परिवहन अधिकारियों के द्वारा पर्वतीय मार्गों पर दो दिवस में कुल 150 वाहनों के चालान किए। इसके साथ ही बस, ट्रक मैक्सी सही 06 वाहनों को सीज किया ।

यह भी पढ़ें 👉  हरित क्रांति की धरती पंतनगर में जुटे देश-विदेश के पूर्व छात्र, कृषि के भविष्य पर मंथन

 

 

चेकिंग अभियान हल्द्वानी -खैरना मार्ग पर परिवहन कर अधिकारी आशुतोष डिमरी , हल्द्वानी क्षेत्र में सहायक संभागीय अधिकारी जितेंद्र, रामनगर- मोहान -सल्ट मार्ग पर परिवहन कर अधिकारी  जगदीश चंद्र के द्वारा संचालित किया गया। प्रवर्तन कार्रवाई बस, ट्रक, टैक्सी ,मैक्सी, ऑटो आदि वाहनों के विरुद्ध की गई । इसके साथ ही वाहनों के फिटनेस एवं परमिट के निलंबन की संतुति भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना।

 

 

प्रवर्तन करवाई यात्री एवं भार वाहनों में ओवरलोडिंग,हेलमेट, सीट बेल्ट, यूनिफॉर्म ,र्यांत्रिक स्थिति ,कर,परमिट व पंजीयन शर्तो का उल्लंघन,चालक लाइसेंस आदि के अभियोग में की गयी । इस दौरान सहायक उप निरीक्षक  नंदन रावत , चंदन सुप्याल , गिरीश कांडपाल,  अनिल कार्की, अरविन्द हयांकी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में SOG व चोरगलिया पुलिस की सटीक घेराबंदी, अपराध की तैयारी नाकाम* *तमंचे बेचकर दहशत फैलाने का सपना था, नैनीताल पुलिस ने सीधे जेल का रास्ता दिखा दिया* *हथियारों के जखीरे 08 अवैध तमंचे, 10 जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर जेल रवाना*