उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर में अवैध शराब का परिवहन करते दो गिरफ्तार, 154 पव्वे बरामद

Spread the love

रामनगर में अवैध शराब का परिवहन करते दो गिरफ्तार, 154 पव्वे बरामद

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

नैनीताल जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसके तहत रामनगर क्षेत्र में दो व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने 154 पव्वे देशी शराब बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

गिरफ्तार व्यक्तियों में चन्दन आर्या पुत्र कुन्दन आर्या और चन्दन सिंह पुत्र हीरा सिंह शामिल हैं, जो स्कूटी के माध्यम से शराब का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है।

गिरफ्तारी टीम में उप-निरीक्षक तारा सिंह राणा, हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन, कांस्टेबल महबूब आलम और कांस्टेबल विपिन शर्मा शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति - सीएम धामी

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल के निर्देशानुसार श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय रामनगर के निर्देशन व  अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृव में रामनगर क्षेत्र में अवैध रुप से शराब बेचने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया गया ।

 

 

जिसके क्रम मे थाना हाजा से उ0नि0 तारा सिंह राणा मय हमराही कर्म0गणो द्वारा दौराने चैकिंग अभि0गण 1. चन्दन आर्या पुत्र कुन्दन आर्या नि0 छोई रामनगर को स्कूटी मे परिवहन करते हुए अन्य अभि0 2. चन्दन सिंह पुत्र हीरा सिंह नि0 कंचनपुर छोई रामनगर के साथ कुल 154 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गय़ा जिस आधार पर थाना हाज पर एफ0आई)आर0 नं0 281/24 धारा 60/72 आब0अधि0 पंजीकृत किया गया
गिरफ्तारी टीम
1.उ0नि0 तारा सिंह राणा
2. हे0का0 तालिब हुसैन
3.का0 महबूब आलम
4. का0 विपिन शर्मा