उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

कड़े सुरक्षा पहरे में छात्रसंघ चुनाव, एसएसपी मीणा ने खुद किया नेतृत्व

Spread the love

कड़े सुरक्षा पहरे में छात्रसंघ चुनाव, एसएसपी मीणा ने खुद किया नेतृत्व

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*छात्र संघ चुनाव–2025 को पारदर्शी व शांतिपूर्ण सम्पन्न करने हेतु सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद*

*एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा स्वयं मौके पर तैनात*

*अराजक तत्वों पर नैनीताल पुलिस की पैनी नज़र, पुलिस का कड़ा पहरा*

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

*एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में चल रहे छात्रसंघ चुनाव– 2025 को सकुशल एवं पारदर्शी* ढंग से संपन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा *व्यापक सुरक्षा व्यवस्था* की गई है।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा स्वयं मौके पर मौजूद हैं।उन्होंने पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश* दिए हैं कि कानून व्यवस्था को किसी भी स्थिति में प्रभावित न होने दिया जाए तथा किसी भी अराजक तत्व पर तुरंत सख्त कार्यवाही की जाए।
*कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती* की गई है। *संभावित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नज़र है।* यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए *रूट डायवर्जन प्लान भी प्रभावी* किया गया है।
एसएसपी नैनीताल के साथ मौके पर डॉ0 जगदीश चंद्रा एसपी क्राइम नैनीताल, श्री नितिन लोहनी सहित पुलिस अधिकारी और जवान लगातार मौके पर मौजूद रहकर चुनाव प्रक्रिया को शांति व पारदर्शिता से संपन्न कराने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में चल रहे सड़क और सीवरेज कामों का जिलाधिकारी ने देर रात किया औचक निरीक्षण

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*