कबीरधाम क्राइम छत्तीसगढ़

पत्नी को देवरों के साथ डांस करता देख भड़क गया पति, अपने दो दोनों भाईयों की कर दी हत्या।

Spread the love

उधम सिंह राठौर –  सम्पादक

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह के दौरान अपनी पत्नी को देवरों के साथ डांस करता देख शख्स भड़क गया। इसके बाद उसने अपने दो छोटे भाईयों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के दौरान उसने अपने साले और बड़े भाई पर भी हमला किया। वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर नीलकंठ मेडिकल स्टोर बंद

 

 

घटना में दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने दावा किया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी धारदार हथियार से हमला किया था। बीच-बचाव का प्रयास करने के दौरान उसने अपने दो छोटे भाइयों की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” में युवाओं को नशे से बचाने में जुटे एसएसपी मंजूनाथ टीसी* *60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,🏆 एसएसपी ने टीम का बढ़ाया मनोबल* *🗣️ नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं — संपत्ति भी जाएगी- SSP NAINITAL*

 

 

आरोपी व्यक्ति की पहचान बंगौरा गांव के तिन्हा बेगा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लालुमेंद सिंह ने बताया कि एक शादी समारोह में एक व्यक्ति ने अपने दो भाइयों की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने साला और एक और बड़े भाई पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में

 

 

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. लालुमेंद सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।