उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

स्कूल बस ने राहगीरों को मारी टक्कर, एक महिला की मौत हो गई, पांच अन्य घायल

Spread the love

स्कूल बस ने राहगीरों को मारी टक्कर, एक महिला की मौत हो गई, पांच अन्य घायल

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

जनपद उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में उस वक्त अचनाक से हड़कंप मच गया जिस वक्त एलायंस कालोनी के पास एक स्कूल बस ने टेंपो का इंतजार कर रही आधा दर्जन महिलाओ को रौंदा दिया। जिसमे एक महिला की मौत हो गई और 5 महिलाये घायल हो गयी। घायल महिलाओ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सीटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घायल महिलाए काम कर घर लौट रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

 

 

: आपको बता दें कि उधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक अनियंत्री बस से आधा दर्जन महिलाओ को रौंदा दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि पाच महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहा पर घायलों का इलाज चल रहा है। सभी महिलाएं काम से वापस घर लौट रही थी। जानकारी के मुताबिक एलायंस कालोनी के पास महिलाए टेंपो का इंतजार कर रही थी तभी एक तेज गति से आ रही बस ने आधा दर्जन महिलाओ को रौंद दिया। जिस कारण वहा पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से महिलाओ को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहा पर डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पाच महिलाओ का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सीटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। सभी महिलाएं दिनेशपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। मृतका का नाम मीनू मिस्त्री बताया जा रहा है। चालक को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 – एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया की एलायंस कालोनी के पास महिलाए टेंपो का इंतजार कर रही थी तभी एक तेज गति से आ रही बस ने आधा दर्जन महिलाओ को रौंदा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से महिलाओ को जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे में पांच महिलाएं घायल हुई है जबकि एक महिला की मौत हो गई है। घायलों का इलाज चल रहा है।