उत्तराखंड क्राइम

 दुःखद  जम्मू कश्मीर में  हुआ शहीद उत्तराखंड का जवान। 

Spread the love

दुःखद  जम्मू कश्मीर में  हुआ शहीद उत्तराखंड का जवान। 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) :- गंगोलीहाट ब्लॉक के बेलपट्टी स्थित सुगड़ी गांव के 50 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) में तैनात नायक दीपक सिंह सुगड़ा (29) पुत्र मोहन सिंह की जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के खेरू में मौत हो गई है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वह दो सप्ताह पूर्व छुट्टी पूरी कर अपनी यूनिट में गए थे। इस संबंध में एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून ट्रैफिक सुधार पर सख्त एक्शन: 15 मई तक आढ़त बाजार रजिस्ट्री पूरी, सितंबर तक 100 बसें दौड़ेंगी

 

 

 

तीन महीने पहले दीपक सिंह सुगड़ा की पत्नी हिमानी (24) की बीमारी के कारण हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। नायक दीपक सिंह की इंटर तक की पढ़ाई चौरपाल से हुई थी। वह वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। जानकारी के अनुसार दीपक दो बार पैरा स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग ले चुके हैं लेकिन पैर में चोट आने के कारण उन्हें वापस यूनिट भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे से उत्तराखंड को मिली ऐतिहासिक सौगात, सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले—विकास को मिली रफ्तार

 

 

 

दीपक सिंह का एक साल का बेटा अपनी दादी के साथ गांव में रहता है जिसका वह पांच दिन पहले जन्मदिन मनाकर ड्यूटी पर गए थे। उस समय दीपक ने बेटे और पत्नी की फाइल फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।दीपक सिंह के पिता मोहन सिंह की चार साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो भाई अनिल सिंह सुगड़ा और गोकुल सिंह सुगड़ा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वर्ष 2015 में दीपक के सेना में भर्ती होने पर पूरे परिवार ने जश्न मनाया था। दीपक सिंह के मौत की सूचना अभी उनकी माता कौशुली देवी (54) को नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वोकल फॉर लोकल, स्थानीय उत्पाद, रोजगार एवं बेहतर व्यवस्थाएं सरकार की प्राथमिकताएं