क्राइम दिल्ली-एनसीआर

सड़क हादसा: ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत, चार लोगों की हालत नाजुक”

Spread the love

सड़क हादसा: ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत, चार लोगों की हालत नाजुक”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

राजधानी दिल्ली के बदरपुर इलाके में देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन अभी हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जबकि एक शख्स की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायल और मृतक फरीदाबाद में रिसेप्शन पार्टी अटेंड करके देर रात दिल्ली लौट रहे थे। उसी समय यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ‘शराब की अवैध महफिल’ का भंडाफोड़, ठेले पर सज रही थी जाम की दुकान — पुलिस ने दबोचा कारोबारी 🍾⚡ #रामनगर में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, शराब माफियाओं पर टूटा कहर — आखिर आबकारी विभाग क्यों बना तमाशबीन? 🍾🚨 #आबकारी विभाग की सुस्ती पर उठे सवाल, खुलेआम सज रही थी शराब की महफिल

इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ ईस्ट राजेश देव ने बताया कि देर रात 12:48 पर पीसीआर कंट्रोल रूम को एक्सीडेंट की सूचना दी गई थी। बताया गया की कार और ट्रक में टक्कर हुई है। बदरपुर फ्लाई ओवर पर होंडा शोरूम के पास। पुलिस टीम पहुंची तो पूछताछ में पता चला कि यूपी नंबर की ऑल्टो कार फरीदाबाद की तरफ से दिल्ली आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ढेला रेस्क्यू सेंटर में 20 वर्षीय वृद्ध नर बाघ की मौत, पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार

उसमें सवार लोग शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी अटेंड करने के बाद लौट रहे थे। कार में 7 लोग थे, बदरपुर फ्लाई ओवर पर ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ चली गई और उधर ट्रक से टकरा गई।

कार सवार सात लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को एम्स ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जिसमें तीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चौथे की हालात सीरियस बनी हुई है। तीन का हालत में सुधार हो रहा है। मृतकों की पहचान राज, संजू और दिनेश के रूप में हुई है। घायलों की पहचान नीरज, अजीत, विशाल और अंशुल के रूप में हुई हैं यह सभी ओखला के संजय कॉलोनी के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “हल्द्वानी मंडी में छापा: केमिकल से पक रहे फल-सब्जियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन”