उत्तराखंड क्राइम रामनगर

अवैध 90 नशीले इंजेक्शनों के साथ 01 आरोपी को रामनगर पुलिस टीम  ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

  अवैध 90 नशीले इंजेक्शनों के साथ 01 आरोपी को रामनगर पुलिस टीम  ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड संकल्प के तहत् अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, सेवन के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में डाॅ0 जगदीश चन्द्र एस०पी०सिटी क्राइम ट्रैफिक नैनीताल,  हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, बलजीत सिंह भाकुनी सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण में  अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम के द्वारा कुल 90 अदद् नशीले इन्जेक्शन के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के छिपने के ठिकानों तक पहुंची पुलिस, दो वारंटी गिरफ्तार

 

 

पुलिस कार्यवाही-

दिनांक 19.08.2023 को पुलिस टीम उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी, कानि0 गगन भण्डारी कानि0 विजेन्द्र सिंह के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान कैनाल क्वार्टर के पीछे नये पार्क की दीवार के पास रामनगर से अभियुक्त शेरखान उर्फ कुक्की पुत्र पुत्तन खां निवासी पुरानी आबकारी बम्बाघेर थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र -33 वर्ष के कब्जे से एक सफेद रंग की कपडे की थैली में 90 प्रतिबन्धित नशे के इंजेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में FIR NO – 380/2023 धारा – 8/22 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" के तहत पोक्सो मामले में फरार चल रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, काठगोदाम पुलिस व SOG की संयुक्त कार्यवाही

 

 

विवेचक- उ0नि0 राजेश जोशी चौकी इंचार्ज पीरुमदारा कोतवाली रामनगर,जनपद नैनीताल

 

पुलिस टीम–

1- उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी
2- कानि0 गगन भण्डारी
3- कानि0 विजेन्द्र सिंह

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट-अमानगढ़ में हाई अलर्ट, जंगल सीमा पर संयुक्त गश्त अभियान

मीडिया सेल हल्द्वानी
जनपद नैनीताल