उत्तराखंड क्राइम रामनगर

अवैध हथियार रखने वालों पर रामनगर पुलिस ने 02 मामलों में अवैध तमंचा एवम चाकू के साथ 02 युवकों को किया गिरफ्तार।

Spread the love

अवैध हथियार रखने वालों पर रामनगर पुलिस ने 02 मामलों में अवैध तमंचा एवम चाकू के साथ 02 युवकों को किया गिरफ्तार।

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा,  जनपद नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध अस्लाह रखने वालों एवम सोशल मीडिया में हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में दिनांक 09.06.24 को रामनगर पुलिस टीम द्वारा लठ्ठा महादेव मन्दिर कोसी रोड के किनारे मन्दिर की दीवार के नीचे से अभियुक्तगण 1-सौरव लाल पुत्र स्व0 राजू लाल निवासी टंकी चौराहा बाल्मिकी बस्ती खताड़ी रामनगर , नैनीताल उम्र 24 वर्ष को एक अदद देशी तमन्चा अवैध 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ व 2-दानिश कसार पुत्र कपील कसार निवासी छप्पर वाली मस्जिद खताड़ी रामनगर , नैनीताल उम्र 25 वर्ष को एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों के लिए एआई और कोडिंग सीखने की मोबाइल लैब, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

 

उक्त के कब्जे से अवैध तमन्चा व चाकू के बरामद होने पर अभियुक्त सौरव लाल के विरुद्ध एफ आई आर नं0 200/24 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 व अभियुक्त दानिश कसार के विरुद्ध एफ आई आर नं0 4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री धामी

गिरफ्तारी टीम –
1-उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी
2-कानि0 आरिफ अली
3-कानि0 विजेन्द्र गौतम
4-कानि0 संजय सिंह