ऑनलाइन ट्रेडिंग की आड़ में 90 लाख की ठगी, गिरोह का सरगना हरियाणा से गिरफ्तार।

ऑनलाइन ट्रेडिंग की आड़ में 90 लाख की ठगी, गिरोह का सरगना हरियाणा से गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून/रेवाड़ी: उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर ठग को हरियाणा के रेवाड़ी जिले से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त विकास कुमार, बिहार के सारण जिले का रहने वाला है, जो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से भोले-भाले निवेशकों को झांसे में लेकर करोड़ों की ठगी कर चुका है।

फर्जी एप और नामी कंपनी का दुरुपयोग

अभियुक्त खुद को IIFL Securities का Chief Investment Officer बताकर ‘IIFLPRO’ नामक फर्जी प्लेटफॉर्म के ज़रिये पीड़ितों को झांसे में लेता था। उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप्स में जोड़कर अधिक मुनाफे का लालच दिया जाता और फर्जी ऐप में निवेश की गई राशि को लाभ सहित दर्शाया जाता था। निवेशकों को विश्वास में लेने के लिए अन्य सदस्यों द्वारा ‘प्रॉफिट’ के स्क्रीनशॉट साझा किए जाते थे, जो पूरी तरह से फर्जी होते थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

90 लाख की साइबर ठगी का खुलासा

देहरादून निवासी एक पीड़ित की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद एसटीएफ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। पीड़ित से जून-जुलाई 2024 के दौरान करीब 90.5 लाख रुपये की ठगी की गई थी। जांच में पाया गया कि इन रकमों को कई फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

विदेश कनेक्शन भी उजागर

एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त विदेशों में भी सक्रिय रहा है। वर्ष 2022 में वह ओमान गया था और वहां से अपराध के लिए सिम कार्ड भी मंगवाए गए थे। अभियुक्त के बैंक खातों में सिर्फ एक महीने में लाखों रुपये का लेन-देन हुआ है।

बरामदगी और तकनीकी जांच

गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन, दो पासपोर्ट, चार एटीएम कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इन दस्तावेजों के ज़रिये अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार

एसटीएफ की तकनीकी कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ श्री नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा और साइबर थाना देहरादून के उप निरीक्षक सुनील भट्ट की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ट्रैक किया। बैंक खातों और व्हाट्सएप डाटा की मदद से आरोपी तक पहुंचा गया।

पुलिस महानिदेशक का निर्देश

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसटीएफ द्वारा की गई यह गिरफ्तारी राज्य में साइबर अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है

karki
inder