पत्नी की पिटाई करने वाले आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

पत्नी की पिटाई करने वाले आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मल्लीताल क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई लगाई। शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार मल्लीताल निवासी हुमेरा सिद्दिकी ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसका निकाह 15 वर्ष पूर्व जयलाल साह बाजार मल्लीताल निवासी मोनिस जलाल से हुआ था।

.

 

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

आरोप लगाया कि मोनिस उसके साथ मारपीट करता था। शनिवार दोपहर वह छत पर कपड़े सुखाने डाल रही थी। इसी बीच पति ने बगैर बात उसके साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने के इरादे से छत से नीचे धक्का दे दिया। हुमेरा का कहना है कि उसने किसी तरह ग्रील को पकड़कर जान बचाई। पुलिस ने महिला के पति को कोतवाली बुलाया। इस दौरान महिला कोतवाली के बाहर खड़ी थी। इसी बीच पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर एडीजी ने दी जानकारी

 

 

 

शोरगुल सुन कोतवाली से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि महिला की तहरीर पर मोनिस जलाल पर केस दर्ज कर लिया है।

karki
inder