उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

रामनगर पुलिस ने 03 अवैध हथियार और असलाह बनाने की मशीन के साथ तस्कर दबोचा

Spread the love

रामनगर पुलिस ने 03 अवैध हथियार और असलाह बनाने की मशीन के साथ तस्कर दबोचा

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

SSP नैनीताल मीणा के नेतृत्व में रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

03 अवैध हथियारों और असलाह बनाने वाली मशीन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में
अपराधों को रोकने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने में हेतु सभी थाना प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चला कर कार्यवाही करने के निर्देश पर अनुपालन में रामनगर पुलिस ने अवैध हथियारों व हथियार बनाने की सामग्री के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों, घुसपैठियों और साइबर ठगों पर एक साथ टूटा कानून का शिकंजा “प्रदेश में अपराधियों की अब खैर नहीं!”

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में  अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान तुमडिया डाम से अभि0 महमूद पुत्र अब्दुल वारिग निवासी फरीदपुर हजी थाना डिलारी जिला मुरादाबाद उम्र- 35 वर्ष को अवैध हथियार एवं अवैध हथियार बनाने वाली मशीन अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली रामनगर में जिस आधार पर थाना हाजा पर FIR NO 34/2025 धारा 3/5/25/27 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया। अभि0 को मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पहुंचे CM धामी, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

बरामद माल-
● 01 अदद 12 बोर अवैध बन्दूक
● 02अदद 315 बोर अवैध देशी तमंचे
● 12 बोर के 3 अदद जिन्दा कारतूस
● 12 बोर के 02 खोखे कारतूस
● 315 बोर के खोखे कारतूस
● असलाह बनाने के विभिन्न प्रकार के उपकरण

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: मचान रिसोर्ट पर वन विभाग का शिकंजा, बाघों के इलाके में पर्यटकों को घुमाने पर नोटिस जारी #बाघों के बीच ‘डेंजर टूरिज्म’ का खेल? मचान रिसोर्ट से वन विभाग ने मांगा जवाब

पुलिस टीम-
व0उ0नि0 मौ0 यूनुस रामनगर
उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मालधन
उ0नि0 सुनील धानिक चौकी प्रभारी पिरूमदारा
कानि0 अशोक काम्बोज
कानि0 विजेन्द्र सिंह
कानि0 विनीत चौहान