उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

44.76 ग्राम स्मैक के साथ दो महिला तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

44.76 ग्राम स्मैक के साथ दो महिला तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

थाना ट्राजिट कैम्प पुलिस ने दो महिला स्मैक तस्करो को 44.76 ग्राम स्मैक व स्मैक को बेचकर प्राप्त 83,600 रुपए के साथ किया गिरफ्तार। नशा मुक्त हो उत्तराखंड माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के संकल्प के क्रम में पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन में,जनपद उधम सिंह नगर में ड्रग्स की बिक्री पर अंकुश लगाने व उसकी रोकथाम हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह द्वारा चलाए गए अभियान के निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद ऊधमसिह नगर व पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर उधम सिंह नगर,क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व मे

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत का मिला सम्मान, दर्शन प्रसाद काला बने निरीक्षक

 

 

 

दिनांक 21.08.23 को आजादनगर से अभियुक्तागण मीना पत्नी बाबू राम उम्र 40 वर्ष निवासी-आजादनगर थाना ट्रांजिट कैंप मूल निवासी कुंवरपुर,थाना शेरगढ़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश 2. सपना पत्नी अरविन्द निवासी-आजादनगर थाना ट्रांजिट कैंप मूल निवासी मबई , थाना शेरगढ़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष के कब्जे से अलग-अलग क्रमशः 19.61 ग्राम स्मैक, 25.15 ग्राम स्मैक कुल 44.76 ग्राम स्मैक व स्मैक से बेचकर प्राप्त धनराशि क्रमशः 32600 रुपये, 51000 रुपये कुल 83600 रुपये बरामद /गिरफ्तार कर।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं आपदा राहत कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 8.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

 

 

 

थाना ट्राजिट कैम्प मे मु0 FIR N0 – 246/2023 U/S 08/21 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया है।, अभियुक्तागण को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा।
*अभियुक्ता बार बरामदगी माल*
1.मीना पत्नी बाबू राम उम्र 40 वर्ष निवासी-आजादनगर थाना ट्रांजिट कैंप मूल निवासी कुंवरपुर, थाना शेरगढ़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश से 19.61 ग्राम स्मैक व स्मैक से बेचकर प्राप्त धनराशि 32600/- रुपये

यह भी पढ़ें 👉  श्रेष्ठ उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूती देगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण: धामी

 

 

2.सपना पत्नी अरविन्द निवासी-आजादनगर थाना ट्रांजिट कैंप मूल निवासी मबई , थाना शेरगढ़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष से 25.15 ग्राम स्मैक व स्मैक से बेचकर प्राप्त धनराशि 51000/- रुपये
कैम्प।