क्राइम नैनीताल लालकुआं

लालकुआँ में सड़क दुर्घटना में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की दर्दनाक मौत।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – सम्पादक

लालकुआँ के इंडियन ऑयल चौराहे पर लिंक रोड से नेशनल हाईवे की तरफ अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे लगभग 45 वर्षीय डिप्टी रेंजर होमेंद्र मिश्रा लालकुआँ से हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। जबकि कार को कब्जे में लेकर हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचाया गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

जानकारी के अनुसार लालकुआँ के हल्दूचौड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। डिप्टी रेंजर होमेन्द्र मिश्रा हल्द्वानी डिवीजन के छकाता रेंज में तैनात थे और वह हल्दूचौड़ स्थित अपने घर आए हुए थे। डिप्टी रेंजर होमेन्द्र मिश्रा का लालकुआँ फॉरेस्ट कंपाउंड में सरकारी आवास है उनके बच्चे वही रहते है मृतक रेंजर अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं उनका पैतृक घर गुमटी के बच्चीधर्मा में स्थित है ।

यह भी पढ़ें 👉  कविता केवल शब्द नहीं, समाज परिवर्तन की शक्ति है: पुष्कर धामी।